फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Action will taken against many hospitals including Khan Healthcare Hospital patna Bihar News

Bihar : खान हेल्थ केयर हॉस्पिटल समेत 78 अस्पतालों को नोटिस, 15 दिनों में सुधार न होने पर होगी  कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 10:05 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 06 Jun 2026 10:05 PM IST
सार

Bihar : दिल्ली और बिहार के मुजफ्फरपुर में भयंकर अग्निकांड को देखते हुए बिहार का   अग्निशमन विभाग सतर्क हो चुका है। आलम यह है कि विभाग ने खान हेल्थ केयर समेत 78 अस्पतालों को नोटिस भेजा है। साथ ही 15 दिनों की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Action will taken against many hospitals including Khan Healthcare Hospital patna Bihar News
खान सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आग लगने से 22 और मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन हादसों के बाद बिहार का फायर ब्रिगेड विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी क्रम में पटना के विभिन्न होटलों और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई है।

विज्ञापन


पटना के कुल 462 निजी अस्पतालों में से 78 अस्पताल अग्निशमन मानकों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। इनमें प्रसिद्ध शिक्षक खान सर का खान हेल्थ केयर हॉस्पिटल भी शामिल है। अग्निशमन सेवा के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि ऑडिट के दौरान इस अस्पताल में गंभीर कमियां पायी गई हैं। उन्होंने बताया कि छह मंजिला इमारत में सुरक्षा नियमों के अनुसार दो सीढ़ियां होनी चाहिए, लेकिन यहाँ केवल एक ही सीढ़ी है। अधिकारी ने यह भी कहा कि आपातकाल में लिफ्ट का विकल्प नहीं दिया जा सकता, क्योंकि आग लगने पर बिजली कट जाती है और गर्मी से मेटल फैलने के कारण लिफ्ट फंस सकती है। इतना ही नहीं अस्पताल में पर्याप्त स्प्रिंकलर नहीं हैं और न ही कोई फायर फ्लोर प्लान यानी निकासी का नक्शा लगाया गया है। विभाग ने खान हेल्थ केयर समेत सभी डिफाल्टर अस्पतालों को खामियां सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया है। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि अगर समय पर मानक पूरे नहीं किए गए तो उन सभी अस्पतालों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, पटना पुलिस की टीम नहीं कर पाई गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed