फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Accident: A truck hit a parked truck from behind and two people died in nalanda

Accident News : दो ट्रकों की ऐसी टक्कर कि चिपक गए एक-दूसरे से, दो लोगों की मौत, बिहार में एक और सड़क हादसा

Tue, 09 Jul 2024 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jul 2024 12:14 PM IST
सार

Accident News: नालंदा में एनएच 20 पर मंगलवार की अहले सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत पैठना टोल प्लाजा पावर हाउस गेट के समीप का है। मृतकों की पहचान नवादा जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी जंगलबेलदारी विगहा निवासी (19) वर्षीय वीरेंद्र कुमार एवं (19) रोहित कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
Accident: A truck hit a parked truck from behind and two people died in nalanda
नालंदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह पावर हाउस गेट के समीप सड़क किनारे बालू लोड ट्रक खड़ी थी। वहीं बिहार शरीफ की ओर से आ रही तेज गति से ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर के बाद ट्रक की केबिन में आग लग गई। जब तक ट्रक में लगे आग को बुझाया जाता, तब तक चपेट में आकर एक उपचालक झुलस गया, जबकि दूसरा उपचालक बाहर सड़क पर आकर गिर गया, जिससे उसका हाथ कट गया और उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन

ट्रक के उड़े परखच्चे
ट्रक पर बालू लोड था, जो नवादा से चलकर बख्तियारपुर जा रहा था। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन


क्या बोलें थानाध्यक्ष
वहीं इस मामले में वेना थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते हैं। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग के कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके उपरांत गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed