फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A youth was shot dead during the Govardhan Puja ceremony

Bihar News : दो बीघा जमीन के विवाद में चली चार गोलियां, युवक की हत्या के बाद बढ़ा खौफ; इस दौरान हुई ये वारदात

Fri, 24 Oct 2025 02:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 02:43 PM IST
सार

Bihar Crime News: घटना को लेकर बड़े भाई विनोद ने बताया कि चंदन और गांव के ही कुछ लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
A youth was shot dead during the Govardhan Puja ceremony
जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, युवक की मौत से गांव में डर।

विस्तार

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजेन टोला में गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बजेन टोला निवासी राजेंद्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह है। बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे चार गोलियां मारीं, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम चल रहा था, जहां रात के समय नाटक का मंचन किया जा रहा था। चंदन सिंह भी नाटक देखने गया था। इसी दौरान वह शौच करने के लिए कुछ दूरी पर गया, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से चंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गया जी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 14 यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था
घटना को लेकर बड़े भाई विनोद ने बताया कि चंदन और गांव के ही कुछ लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed