फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A friend shot his friend twice in a verbal altercation

Bihar Crime: दोस्ती टूटी, गोली चली! गाली-गलौज के विवाद ने हुई गोलीबारी, आरोपी फरार

Fri, 10 Oct 2025 09:47 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया। दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद आरोपी युवक ने नीतीश कुमार पर दो राउंड फायर कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A friend shot his friend twice in a verbal altercation
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में गुरुवार की शाम दोस्ती के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपने ही दोस्त नीतीश कुमार पर दो गोलियां दाग दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल युवक नीतीश कुमार, जो नगर थाना क्षेत्र के वी-मार्ट मोहल्ला के निवासी हैं, को घटना के तुरंत बाद उनके दोस्तों ने आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, नीतीश की हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन


नीतीश के दोस्तों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी विवाद को लेकर गुरुवार को आरोपी युवक ने नीतीश को बहिरो मोहल्ले में बुलाया और बातचीत के दौरान उस पर दो राउंड फायर कर दिए। गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election Update : सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर कानून बना हर घर सरकारी नौकरी देंगे, बोले तेजस्वी यादव

घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या झगड़े में शामिल न हों और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की कोशिश करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed