फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   A car coming at high speed overturned in a ditch in Patna

Patna News: तेज रफ्तार से आ रही कार गड्ढे में पलटी, कार में सवार पांच घायल; सभी अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Sep 2024 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Sep 2024 07:48 PM IST
सार

Patna News: पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना मठिया पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार से आ रही एक कार सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
A car coming at high speed overturned in a ditch in Patna
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसौढ़ी में तेज रफ्तार से आ रही कार गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना मसौढ़ी थाने को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों के बचाव के लिए राहत कार्य शुरू हो गया। इस बीच पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढे में गिरे किर को बाहर निकला। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

 

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार मसौढ़ी से धनरूआ की तरफ तेजी से आ रहे थे। जैसे ही कार तरेगना मठिया पर के नजदीक पहुंची अचानक सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बाएं तरफ गड्ढे में पलट गई। कार के गड्ढे में पलटते ही कार में सवार सभी लोगों के बीच चीत पुकार शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में घायल सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस बीच ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना की सूचना लोगों ने मसौढ़ी थाने को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गड्ढे में गिरे कार को जेसीबी मशीन के माध्यम से बाहर निकाला। घायलों की पहचान सनोज कुमार, खुशबू कुमारी, राजवीर कुमार एवं राजकुमार के रूप में हुई है। मसौढ़ी थाना के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज पास के नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के बीच आक्रोश होने के बाद समझा बूझकर सभी लोगों को मामला शांत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed