फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   55 years old man beaten to death by his family members in maner patna bihar

पटना: भैंस चराने को लेकर विवाद, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों ने जाम कर दिया हाईवे

Fri, 02 Jul 2021 07:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Fri, 02 Jul 2021 07:53 PM IST
सार

पश्चिमी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव के पास नदी क्षेत्र में भैंस चराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद 55 वर्षीय दीवाली राय नाम के शख्स को उसके रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर जान से मार डाला।

विज्ञापन
55 years old man beaten to death by his family members in maner patna bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भैंस चराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस वारदात को मृतक के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे 30 पर जाम लगा दिया, जिससे करीब चार घंटे तक वाहन फंसे रहे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव के पास नदी क्षेत्र में भैंस चराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद 55 वर्षीय दीवाली राय नाम के शख्स को उसके रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर जान से मार डाला। मनेर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


इस वजह से हुआ था विवाद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीवाली के चचेरे भाई रुदल यादव ने खेत में पहले भी भैंस चराने पर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर गुरुवार को रुदल और दीवाली के बीच बहस होने लगी, जो हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उस दौरान रुदल की तरफ ज्यादा लोग जुट गए, जिन्होंने दीवाली को पीट-पीटकर मार डाला। इसके अलावा दीवाली के तीन साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को लेकर भी दोनों पक्षों में था विवाद
पुलिस के मुताबिक, दीवाली और उसके भाई कालीचरण यादव के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले दीवाली और कालीचरण के स्वामित्व वाली जमीन के हिस्से पर व्यासपुर गांव में सड़क का निर्माण किया गया था। इसमें रुदल कालीचरण का साथ दे रहा था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed