{"_id":"60443d638ebc3ee61b334b4d","slug":"41-leader-of-rslp-party-as-given-resignation-rebel-claims-that-upendra-kushwaha-may-connect-with-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र कुशवाहा को झटका : रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा, नीतीश संग बढ़ती नजदीकियों से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र कुशवाहा को झटका : रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा, नीतीश संग बढ़ती नजदीकियों से नाराज
Sun, 07 Mar 2021 08:11 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:11 AM IST
सार
- बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा से 41 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया
- बागी नेता विनय कुशवाहा ने कहा-आने वाले दिनों में और नेता देंगे इस्तीफा
- उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की बढ़ती नजदीकियों से नाराज हैं नेता
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को पार्टी के 41 नेताओं ने सामूहिक तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेता विनय कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा कि अभी ये सिलसिला मात्र शुरू हुआ है, आने वाले दिनों में और नेता पार्टी से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विनय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे लेकिन उन्हीं के पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। विनय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख ने कुशवाहा समुदाय को गुमराह किया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि रालोसपा के 90 फीसदी नेता जदयू के साथ विलय के पक्ष में नहीं है। हालांकि विनय कुशवाहा से जब सवाल किया गया कि वो भविष्य में किस पार्टी का दामन थामेंगे तो इस पर विनय कुशवाहा ने जवाब दिया कि पार्टी के नेताओं से विमर्श कर इस पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विलय की बात को उपेंद्र कुशवाहा ने बताया निराधार
बीते दिनों पार्टी की स्थापना के नौवें साल का जश्न मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के जदयू में विलय के सवाल को निराधार बताया और कहा कि पार्टी अपना कार्यक्रम कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भविष्य में भी पार्टी कोलेजियम सिस्टम के खिलाफ, शिक्षा के सवाल पर और किसान-युवाओं के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनसरोकारों के मुद्दे पर सवाल उठाती रहेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसान कानून किसान के ही विरुद्ध हैं और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।
पार्टी के प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगे की रणनीति के लिए अगली बैठक 13 और 14 मार्च को की जाएगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य परिषद और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।