फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news

Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

Gandhi Maidan Patna : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहरा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर मौजूद हैं। अब राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद वह उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मान भी देंगे।

विज्ञापन
26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news
गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 77वां गणतंत्र दिवस है। पटना समेत पूरे देश में तिरंगा फहराया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगे को सलामी दी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी ने मैदान में तिरंगा फहराया। वह गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समारोह में मौजूद हैं। तिरंगे को सलामी देने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में परेड की सलामी ली। इस बार 21 टुकड़ियों की परेड निकाली गई। राज्यपाल ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कार दिया। इसमें भोजपुर के लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी को सात लाख 50 हजार रुपये, पूर्णिया के शशिभूषण कुमार को, समस्तीपुर के मेजर जनरल अखिलेश कुमार को शामिल हैं। 

विज्ञापन


12 विभागों की ओर से निकाली गई आकर्षक झांकियां
बिहार सरकार के 12 विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और सामाजिक संदेशों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया जाएगा। इन झांकियों में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा “परंपरा से संरक्षण तक”, परिवहन विभाग की “नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति”, विधि विभाग की “स्वच्छ पर्यावरण, सशक्त भारत”, जीविका की “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना”, पर्यटन विभाग की “मां जानकी जन्मस्थली, पुनौरा धाम”, ऊर्जा विभाग की “कजरा सोलर परियोजना”, सहकारिता की “विकसित पैक्स, विकसित बिहार”, अग्निशमन की “कर्तव्य पर अडिग”, कृषि विभाग की “तेलहन से समृद्धि”, शिक्षा विभाग की “सुरक्षित विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य”, उद्योग विभाग की “समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार” तथा मद्य निषेध विभाग की “नशा मुक्त बिहार, सशक्त परिवार” जैसी विषयवस्तुएं शामिल हुईं। परिवहन विभाग की झांकी पहले नंबर पर रही। इन झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सीएम नीतीश कुमार ने भी इन झांकियों की खूब तारीफ की। 

विज्ञापन

26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news
बिहार पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला

जानिए राज्यपाल ने क्या कहा?
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा कि 77 वर्ष पूर्व देश में गौरवशाली संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई। संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है। संविधान के द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के सिद्धान्त हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इन्हीं के सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनायें पूरी हो रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार ने समाज हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सरकार काम कर रही है। 

26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया गया है, आंकड़ें देखिए
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया गया है। महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की शुरुआत की गई है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे अधिक है। 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर विशेष सहायता गठन किया गया, जिसे जीविका कहा गया। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। यह लगातार जारी है। 
 
विज्ञापन

26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार का लक्ष्य
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए। शिक्षकों की नियुक्ति की गई। 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बड़े पैमाने शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अब राज्य में पांच लाख 24 हजार शिक्षक हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। 

गांधी मैदान में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं
पटना डीएम ने गांधी मैदान में सुरक्षा के खास इंतजाम करने का निर्देश पहले ही दिया था। पटना पुलिस की ओर से गांधी मैदान में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इसलिए मैदान को चार सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए 136 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी भी सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं।

26 january 2026 republic day in hindi gandhi maidan patna bihar news
सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में परेड की सलामी ली। - फोटो : अमर उजाला
सीएम हाउस में नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली।  उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर तिरंगे को सलामी दी। राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो ने तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed