{"_id":"6064e9c92cb92415e6259256","slug":"16-people-die-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत
Thu, 01 Apr 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:59 AM IST
सार
- नवादा जिले में 9, सासाराम में 5 और बेगूसराय में 2 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतें थम नहीं रही हैं। प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें नवादा जिले में 9, सासाराम में 5 और बेगूसराय में 2 लोगों की जान गई है। हालांकि प्रशासन ने जहरीली शराब पीने से मौत की बात को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रदेश में शराबबंदी की क्या स्थिति है? एक ही दिन में बिहार में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। शब्द नहीं है क्या कहूँ?
विज्ञापन
शराबबंदी पर जब हम मुख्यमंत्री को आंकड़ों, तथ्यों के साथ अवगत कराते है तो वह आगबबूला हो जाते हैं। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हैं तो वह भ्रष्ट बाबुओं के संरक्षक बन जाते हैं।
विज्ञापन
जहरीली शराब से मरने वाले और जेल जाने वाले सभी गरीब वर्गों के हैं। माफिया तो मौज करता है और हर रोज करता है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।