Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Today: Bhupender Yadav to Address Media, JDU Holds Crucial Meeting After MLC Election Loss

पटना में आज: MLC चुनाव पर जदयू का महामंथन, भूपेंद्र यादव क्या खुलासा करेंगे? बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2026 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

पटना में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए जदयू की महाबैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार और संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रेस वार्ता कर विपक्ष के खिलाफ कुछ खुलासे करेंगे। दूसरी ओर, बेल्ट्रॉन अभ्यर्थी ज्वाइनिंग लेटर की मांग को लेकर गर्दनीबाग में प्रदर्शन करेंगे। जानिए आज पटना में क्या-क्या होगा...

विज्ञापन
Patna Today: Bhupender Yadav to Address Media, JDU Holds Crucial Meeting After MLC Election Loss
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने महाबैठक बुलाई है। प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत वरिष्ठ नेता, विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में उन सीटों पर चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, जहां जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी आज पटना पहुंचेंगे। वह एक होटल में प्रेस वार्ता कर विपक्ष के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा बेल्ट्रॉन के अभ्यर्थी ज्वाइनिंग लेटर की मांग को लेकर गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां...

सुबह 11 बजे: ज्वाइनिंग लेटर की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे बेल्ट्रॉन अभ्यर्थी
पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज बेल्ट्रॉन अभ्यर्थी एक बार फिर प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग ज्वाइनिंग लेटर जारी करने की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई महीनों से नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पहले भी धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। दिवाली तक नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे: MLC चुनाव में हार की समीक्षा करेगी जदयू, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद जदयू आज समीक्षा बैठक करेगा। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12 बजे से महाबैठक शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चल सकती है। बैठक में उन सभी सीटों के चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी, जहां जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य, चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। चुनाव में हार के कारणों और संगठन की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में चुनावी प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे: पटना में प्रेस वार्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज पटना पहुंचेंगे। वह दोपहर दो बजे शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान वह विपक्ष को लेकर अपनी बात रखेंगे और कुछ खुलासे कर सकते हैं। बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच उनकी इस प्रेस वार्ता पर भी राजनीतिक गलियारे की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed