फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Shelter Home: FIR lodged against four in case of two women death including girl

पटना शेल्टर होम: लड़की सहित दो महिलाओं की मौत मामले में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 13 Aug 2018 06:00 PM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Mon, 13 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Patna Shelter Home: FIR lodged against four in case of two women death including girl

शहर में मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले एक आश्रय गृह में एक लड़की सहित दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


राजीव नगर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें आश्रय गृह का संचालन करने वाली स्वयंसेवी संस्था अनुमाया के सचिव चिरंतन कुमार और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल को कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं आश्रय गृह में रह रही महिलाओं का इलाज करने वाला एक चिकित्सक और एक नर्स फरार हैं। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने चिरंतन और मनीषा से कल देर शाम तक लंबी पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मामले सामने आने के बाद से पूर्व मॉडल मनीषा की विभिन्न दल के राजनेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ सत्ता के गलियारे में उसकी अच्छी पकड़ होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं । पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों के शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। उनके संरक्षित किये गये विसरा की आगे जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि आश्रय गृह में रह रही पूनम (17) और बबली (40) गत 10-11 अगस्त की शाम गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं जिन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

अस्पताल के सूत्रों का दावा है कि दोनों महिलाओं का पोस्टमॉर्टम दो पुलिस अवर निरीक्षक की उपस्थिति में कराया गया था लेकिन संबंधित थानों को सूचित किए जाने में उनकी विफलता को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक लिया है।


बिहार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने कहा है कि पीएमसीएच के अधिकारी यह दावा कर रह हैं कि दोनों महिलाओं को मृत लाया गया था लेकिन महिलाओं के इलाज के दौरान उनके साथ मौजूद विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि उनकी मौत इलाज के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed