फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Road Accident: Mining Department vehicle overturned on Atal Path, two vehicles collided, 4 injured

Road Accident : अटल पथ पर खनन विभाग की गाड़ी पलटी, सामने से आ रही कार को बचाने में हादसा, 4 घायल

Wed, 07 Jun 2023 06:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 07 Jun 2023 06:14 AM IST
सार

Patna: स्कॉर्पियो में खनन विभाग के 4 सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर बैठे हुए थे। हादसे के बाद पांचों गाड़ी के अंदर ही दब गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Patna Road Accident: Mining Department vehicle overturned on Atal Path, two vehicles collided, 4 injured
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अटल पथ पर सड़क हादसा हुआ है। शिवपुरी इलाके के पास दो गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस स्कॉर्पियो में खनन विभाग के 4 सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर बैठे हुए थे। हादसे के बाद पांचों गाड़ी के अंदर ही दब गए। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने फौरन डायल 112 को सूचना दिया। 
विज्ञापन


4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में बैठे 5 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने पांचों को अस्पताल भेज दिया। इसमें चार सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, घायलों का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को अटल पथ से हटाया जा रहा है। फिलहाल आवागमन सामान्य है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

Patna Road Accident: Mining Department vehicle overturned on Atal Path, two vehicles collided, 4 injured
सड़क हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

डिजायर कार को बचान में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार अहले सुबह मैं अटल पथ से गुजर रहा था। इसी बीच खनन विभाग की गाड़ी दीघा की ओर जा रही थी। अचानक सामने से एक डिजायर कार आ गई। उसे बचाने के चक्कर में खनन विभाग की गाड़ी दूसरी कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि खनन विभाग की गाड़ी अटल पथ पर लगे डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करते हुए घूम गई। गाड़ी के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गए। सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अटल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले। लोगों की जान और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अटल पर स्पीड लिमिट 80 KMH से घटाकर 50 या 60KMH कर दिया जाए। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed