फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: RJD offers Nitish Kumar to support him if parts away from BJP

सियासत: बिहार की राजनीति गरमाई, राजद ने दिया नीतीश को साथ आने का ऑफर 

Thu, 06 Jan 2022 04:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 Jan 2022 04:15 PM IST
सार

राजद ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर किसी तरह का राजनीतिक असर पड़ता है तो महागठबंधन नीतीश कुमार का साथ देगा। 

विज्ञापन
Patna: RJD offers Nitish Kumar to support him if parts away from BJP
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार - फोटो : social media

विस्तार

बिहार की राजनीति को राष्ट्रीय जनता दल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गर्मा दिया। राजद ने सत्तारुढ़ जदयू को अपने साथ आने की पेशकश कर डाली। यह पेशकश लालू यादव के खास और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की।  

विज्ञापन


पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर सिंह ने कहा कि भाजपा के आगे नीतीश कुमार झुके नहीं। विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर किसी तरह का राजनीतिक असर पड़ता है तो महागठबंधन नीतीश कुमार को साथ देने के लिए खड़ा है।
विज्ञापन


राजद ने कहा, नीतीश करें पुनर्विचार 
वहीं, राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जाति जनगणना और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए बिना बिहार की जनता का भला नहीं हो सकता। बिहार का विकास भाजपा बाधित कर रही है इसलिए नीतीश कुमार को भाजपा के साथ पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार 
वहीं, राजद के ऑफर पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा की राजद को विश्वास हो गया है कि वह अपने बूते सरकार नहीं बना सकती। विधानसभा चुनाव में ताकत लगाकर देख लिया है, पर सफल नहीं हुए। नीतीश कुमार अब राजद के साथ जाने वाले नहीं हैं। काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती। जिस तरह से नीतीश कुमार को राजद ने अपमानित किया है, वे उनके साथ नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed