फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: Ranchi girl breaks marriage with Patna boy the next day after diamond ring ceremony, told this reason..

Patna : डायमंड से रिंग सेरेमनी के अगले दिन रांची की लड़की ने पटना के लड़के से शादी तोड़ी, बताई यह वजह

Sun, 09 Apr 2023 09:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

8 अप्रैल को रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी होने के बाद 19 जून को पटना से समस्तीपुर बारात जाना भी फाइनल हो गया। दोनों पक्ष के लोग काफी खुश थे लेकिन इसी बीच लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Patna: Ranchi girl breaks marriage with Patna boy the next day after diamond ring ceremony, told this reason..
टूट गई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

8 अप्रैल को रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी होने के बाद 19 जून को पटना से समस्तीपुर बारात जाना भी फाइनल हो गया। दोनों पक्ष के लोग काफी खुश थे लेकिन इसी बीच लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। वजह जानकार चौंक जायेंगे आप। 

विज्ञापन


रिंग शिरोमणि के बाद बिगड़ा मामला 
झारखंड की अदिति सिंह (19) और शिवम सिंह (26) के बीच हीरे की अंगूठी पहना कर रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। लेकिन इसके साथ ही लड़के पक्ष की तरफ से दहेज के रूप में 10 लाख रुपए अतिरिक्त डिमांड किया जाने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तूतू-मैंमैं होने लगा। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को समझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच लड़का पक्ष एवं लड़की पक्ष के लोगों के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। रिंग सेरेमनी में आये लोगों ने लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के लोगों को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन लड़का पक्ष लगातार अपनी बात पर अड़ा रहा। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


लड़की ने भरे समाज में शादी करने से किया इंकार
लड़का पक्ष किसी भी सूरत में दस लाख की मांग को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इस बात की भनक अदिति सिंह को लग गई। वह तुरंत उन सब के सामने आई और शादी करने से इंकार कर दिया। यह बात तुरंत पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोग अदिति को ऐसा करने से मना करने लगे, लेकिन अदिति सिंह अपनी जिद पर अड़ी रही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं दहेजलोभियों के खिलाफ लड़ने को तैयार हूं। मैं किसी भी कीमत पर दहेज लोभी लड़के से शादी नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज मांगने का मामला दर्ज 
शादी का मामला बिगड़ता देख अब लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के खिलाफ पटना सिटी के चौक थाना में दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पटना सिटी के चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed