फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna masaurhi jewellery shop house robbery 40 lakh loot family held hostage

Bihar: आधी रात सर्राफा कारोबारी के घर 10 हथियारबंद बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर की 40 लाख की डकैती

Mon, 20 Jul 2026 07:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

Bihar News: पटना जिले में रविवार देर रात 10 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान और उससे सटे मकान में डकैती की। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
patna masaurhi jewellery shop house robbery 40 lakh loot family held hostage
लूटपाट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत भगवानगंज थाना क्षेत्र में रविवार मध्यरात्रि हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान और उससे सटे मकान में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सीढ़ी लगाकर घर में घुसे और परिवार को बनाया बंधक
पीड़ित दुकानदार दीपक सोनी ने बताया कि करीब 10 की संख्या में आए बदमाश पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उस समय घर में दीपक सोनी, उनकी पत्नी, मां और बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन


50 मिनट तक मचाया आतंक
बदमाश करीब 40 से 50 मिनट तक घर और दुकान में बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। इस दौरान उन्होंने अलमारी और लॉकर तोड़कर सोने के आभूषण व नकदी समेट ली। इतना ही नहीं, घर में तोड़फोड़ भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचीं एसपी, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिटी पूर्वी एसपी शैलजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
एसपी शैलजा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed