{"_id":"5b8ff0b4867a5501370ee9ce","slug":"patna-high-court-stops-sub-inspector-recruitment-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती परिणाम घोषित करने पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक, चार हफ्ते बाद होगी मामले की अगली सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती परिणाम घोषित करने पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक, चार हफ्ते बाद होगी मामले की अगली सुनवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना हाईकोर्ट ने राज्य में दरोगा भर्ती के परिणाम घोषित करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार राज्य पुलिस आयोग से जवाब तलब किया है। फिलहाल दरोगा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जस्टिस शिवाजी पांडेय ने दरोगा भर्ती के परिणाम घोषित करने के मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व बिहार राज्य पुलिस चयन आयोग से इस मामले में जवाब-तलब किया है। फिलहाल दरोगा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि परिणाम घोषित करने से पहले आरक्षण प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए 1717 पद के लिए चार लाख 28 हजार 200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पद पर बहाली बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से की जा रही है। 24 अक्तूबर से 30 नवंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 11 मार्च और 15 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी।