फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna HC takes suo moto cognizance of the allegations about "immoral acts" in Gaighat Remand Home

आश्रह गृह में यौन शोषण: पटना हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, अधिकारियों को फटकार के बाद दिए जांच के आदेश 

Thu, 03 Feb 2022 11:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 11:19 AM IST
सार

पटना हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज न करने पर अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Patna HC takes suo moto cognizance of the allegations about "immoral acts" in Gaighat Remand Home
पटना हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड के बाद सामने आए पटना के गायघाट आश्रह गृह में यौन उत्पीड़न मामले को पटना हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, गायघाट आश्रय गृह की एक पीड़ित लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह इस आश्रय गृह से लड़कियों की सप्लाई का आरोप लगा रही है। पूरे मामले ने राज्य में सियासी बवाल मचा दिया है। 
विज्ञापन


लड़की ने लगाए कई गंभीर आरोप 
पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकल भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है। जो लड़की इसमें साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। इस लड़की को लेकर एक संस्था के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे। अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है। पटना के महिला थाना में लड़की की ओर से शिकायत की गई है, हालांकि मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने की थी खुदकुशी की कोशिश
वीडियो में लड़की कह रही है कि रक्षागृह की अधीक्षिका लड़कियों को बाहर भेजती हैं। उनसे अनैतिक कार्य कराया जाता है। रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों का शारीरिक-मानसिक शोषण किया जाता है, बाहर के लोग अंदर आते हैं। लड़की यह भी कहती है कि उसने तंग आकर खुदकुशी का प्रयास किया था। वह इन लोगों के खिलाफ लड़ना चाहती थी, लेकिन उसे किसी का साथ नहीं मिला। उसने बताया कि आश्रय गृह में कई बाहरी लोग आकर लड़कियों को ले जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed