फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna DM ordered, If the publics work is not done in time, the officers will be fined 5 thousand rupees

जनता का काम समय से नहीं हुआ तो अधिकारियों पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना, डीएम ने दिए आदेश

Mon, 11 Jan 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Patna DM ordered, If the publics work is not done in time, the officers will be fined 5 thousand rupees
fine demop pic

पटना के नए डीएम डॉ. चन्द्रशेखर पदभार संभालने के बाद एक्शन में नजर आए। उन्होंने लापारवाही से काम करने वालों को अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि लोगों का काम तय समय में पूरा कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं करता है तो उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर अधिकारी के वेतन से ही पांच हजार रुपये काटे जाएंगे। डीएम चन्द्रशेखर ने प्रखंडों और अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें लोग कर्मचारियों की लापारवाही से परेशान दिखे। डीएम ने जिला लोक शिकायत पदाधिकारी से लंबित मामलों की शीघ्र ही सूची देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



डीएम चन्द्रशेखर ने कहा कि सोमवार को इस विषय पर समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही लोगों की समस्या के समाधान के लिए पहल भी करेंगे। समय पर काम नहीं करने वाले अधिकारियों से निर्धारित समय के बाद की अवधि मे प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से या पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। डीएम ने कहा कि समीक्षा के दौरान देखेंगे कि कितने अधिकारियों ने लंबे समय से लंबित मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने नौबतपुर, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ, पालीगंज, फतुहा और बख्तियारपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें उन्होंने पाया कि लोग अपने सामान्य कामकाज कराने के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालय आ तो रहे हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों की लापारवाही से उन्हें बेवजह परेशानी का साामना करना पड़ रहा है।


डीएम चन्द्रशेखर ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर को निर्देश दिए कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में जिन मामलों को तय समय में पूरा नहीं किया गया उनका संज्ञान लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed