{"_id":"5cfe1986bdec22075e07856c","slug":"patna-airport-security-tightened-after-bomb-blast-threat-call-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 10 Jun 2019 02:58 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
पटना हवाई अड्डा
- फोटो : Social Media
रविवार देर रात पटना हवाई अड्डे को बम धमाके से उड़ाने की धमकी वाले कॉल के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक के एस विजयन ने बताया कि बीती रात करीब साढे़ नौ बजे हवाई अड्डे के टेलीफोन पर कोलकाता से एक कॉल आई, जिसके माध्यम से पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह कॉल आने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी।
विज्ञापन
इस मामले में पटना हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस फोन कॉल के बाद रात के करीब सवा बारह बजे तक हवाई अड्डा परिसर की तलाशी ली गई। उस दौरान परिसर में सबकुछ ठीक पाया गया। विजयन ने बताया कि आज हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं और सबकुछ सामान्य है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय आर के भास्कर ने बताया कि बीती रात हवाई अड्डे की जांच के दौरान कोई बम या अन्य संदिग्ध सामान नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जिस फोन नंबर से कॉल आई थी उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी देखें-