फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna AIIMS : Patna AIIMS Director Dr. GK Paul suspended, accused making non-creamy layer certificate for son

Patna AIIMS : पटना एम्स के डायरेक्टर पर कार्रवाई, बेटे का नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र बनाने का है आरोप

Tue, 05 Nov 2024 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Nov 2024 10:02 PM IST
सार

Bihar News : डॉ जीके पॉल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जांच कमेटी का गठन किया। इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट 27 सितंबर को मंत्रालय को सौंप दी। अब मंत्रालय ने पटना एम्स के कार्यकारी डायरेक्टर को हटाने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
Patna AIIMS : Patna AIIMS Director Dr. GK Paul suspended, accused making non-creamy layer certificate for son
पटना एम्स के कार्यकारी डायरेक्टर डॉ जी.के पॉल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना एम्स के कार्यकारी डायरेक्टर डॉ जी.के पॉल को हटा दिया है। अब उनकी उनकी जगह देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को पटना एम्स के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. सौरभ वार्ष्णेय इस पद पर तीन महीने तक रहेंगे या फिर जबतक उस जगह के लिए नए निदेशक की नियुक्ति नहीं हो जाती। वह फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर नामांकन कराने के विवाद से घिरे हुए थे।

विज्ञापन


बेटे का ओबीसी फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर संस्थान में एडमिशन कराने का है आरोप 
जी.के पॉल पर आरोप है कि गोरखपुर एम्स के अतिरिक्त प्रभार में रहते हुए उन्होंने अपने बेटे का ओबीसी फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर संस्थान में एडमिशन कराया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे ओरो पाल का नामांकन पीजी में माइक्रोबायोलॉजी में कराया। यह नामांकन ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए आरक्षित सीट पर कराया गया था, जिसके लिए अपने बेटे का नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र पटना के दानापुर एसडीओ कार्यालय से बनवाया गया था।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद इसी साल जांच कमेटी का किया गया था गठन
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉ जीके पॉल को हटाए जाने से जुड़ा आदेश मंगलवार को जारी किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशानुसार डॉ जीके पॉल को तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया। डॉ जीके पॉल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल 4 सितंबर 2024 को एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट 27 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी थी। अब मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना एम्स के कार्यकारी डायरेक्टर डॉ जी.के पॉल को हटाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed