{"_id":"643bda1d6559a459ae0acc47","slug":"patna-accident-in-phulwarisharif-mother-s-death-daughter-s-condition-critical-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna : फुलवारीशरीफ में हादसा, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर; कचरे पर फिसली स्कूटी, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna : फुलवारीशरीफ में हादसा, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर; कचरे पर फिसली स्कूटी, ट्रक ने कुचला
Sun, 16 Apr 2023 04:51 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (फुलवारीशरीफ)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (फुलवारीशरीफ)
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:51 PM IST
सार
पटना में सड़क हादसा हुआ है। इसमें स्कूटी सवार मां और बेटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आग गईं। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है घटना फुलवारीशरीफ इलाके के महावीर कैंसर संस्थान के पास हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में सड़क हादसा हुआ है। इसमें स्कूटी सवार मां और बेटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आग गईं। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है। घटना फुलवारीशरीफ इलाके के महावीर कैंसर संस्थान के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे तक रोड के एक लेन पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों को सड़क पर से हटवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत महिला की पहचान नौबतपुर के रामापुर निवासी चंद्रमणि देवी के रूप में की है वही उसकी बेटी अंशु कुमारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कचरे पर फिसली स्कूटी, तो सड़क पर गिरी दोनों
परिजनों का कहना है कि अंशु अपनी मां के साथ अनीसाबाद में एक किराए के घर में रहती है। रविवार दोपहर वह अपनी मां को अनीसाबाद लेकर जा रही थी। महावीर कैंसर संस्थान के पास अंशु की स्कूटी सड़क किनारे कचरे पर फिसल गई। फिसलते ही अंशु और उसकी मां सड़क के दाहिने तरफ गिर गई। इसी क्रम में पीछे से आ रहे हैं ट्रक ने उसकी मां को कुचल दिया। पुलिस से अपील है वह इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपी ट्रक चालक को जल्दी गिरफ्तार करें। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रमणि देवी के पति का देहांत साल पहले हो गया था। एक बेटा है जो कि मजदूरी कर परिवार चलाता है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन