फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna: 82 years old retired commissioner and wife murdered, law & order situation again questioned

पटना में 82 साल के रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की हत्या, कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Fri, 07 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
patna: 82 years old retired commissioner and wife murdered, law & order situation again questioned
पटना कमिश्नर मर्डर
बिहार में एक के बाद एक जघन्य अपराध के मामले सामने आ रहे हैं जिससे नीतीश सरकार के सुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच पटना में 82 साल के रिटायर्ड कमिश्नर और उनकी पत्नी की हत्या ने सनसनी फैला दी। राजधानी में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में गुरुवार को सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर 82 वर्षीय हरेन्द्र प्रसाद और उनकी पत्नी 75 वर्षीय साधना की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। पुलिस समेत स्थानीय लोग भी सकते में आ गये और फौरन जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है कि इस हत्या की गुत्थी कैसे सुलझाई जाये। हाई प्रोफाइल मर्डर की वारदात के बाद रातभर एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में पूरी पुलिसिया टीम जांच में जुटी रही। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है ।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची तो कमरे बिखरे पड़े थे और पति-पत्नी की लाश बिस्तर के निचे बरामद हुई थी। प्रथमदृष्टया ये मामला लूट फिर हत्या का लग रहा है क्योंकि कमरे के सामान को छेड़ गया था। लेकिन पुलिस फिर भी हर संभावना को ध्यान में रख कर जांच में आगे बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धा कॉलोनी के आलीशान मकान में रिटायर्ड कमिश्नर अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे और देखभाल के लिये एक नौकरानी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, दंपत्ति की बेटी घटना के बाद पहुंची। हरेंद्र प्रसाद ने दो शादी की थी और कंकड़बाग में भी उनका मकान है। उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया में जबकि एक बेटा दिल्ली में डॉक्टर है जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा पटना में ही कंकड़बाग में रहता है। 


पटना के एसएसपी मनु महाराज ने भी इस हत्याकांड को पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण और मुश्किल बताया है।  उनके मुताबिक प्रथमदृष्टया यह हत्या लूट के मकसद से नहीं की गई है,वैसे उन्होंने सभी पहलुओं को खंगालते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed