फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Passenger train will be restored between Dhanbad-Chandrapura, Barauni-Gondia Express will run on changed route

Bihar: धनबाद-चन्द्रपुरा के बीच पुनर्बहाल होगी पैसेंजर ट्रेन, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Mon, 08 Jan 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Jan 2024 08:55 PM IST
सार

Bihar Train News: धनबाद-चन्द्रपुरा के बीच पैसेंजर ट्रेन को 10 जनवरी से पुनर्बहाल किया जा रहा है। वहीं, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन को एनआई कार्य की वजह से परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Passenger train will be restored between Dhanbad-Chandrapura, Barauni-Gondia Express will run on changed route
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 10 जनवरी से धनबाद और चन्द्रपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 03332/03331 धनबाद-चन्द्रपुरा-धनबाद पैसेंजर स्पेशल के परिचालन को पुनर्बहाल किया जा रहा है। यह स्पेशल रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जाएगी।

विज्ञापन

 
10 जनवरी से गाड़ी सं. 03331 चन्द्रपुरा-धनबाद पैसेंजर स्पेशल चन्द्रपुरा से 07.10 बजे खुलकर 09.40 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 03332 धनबाद-चन्द्रपुरा पैसेंजर स्पेशल धनबाद से 17.05 बजे खुलकर 19.45 बजे चन्द्रपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
अप और डाउन दिशा में यह स्पेशल कुसुंडा, बसेरिया, बांसजोड़, सिजुआ, कतरासगढ़, सोनारडीह, फुलवारटांड, जमुनियाटांड और देवनगर स्टेशन/हाल्टों पर रुकेगी। 
 

परिवर्तित मार्ग से चलेगी बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनूपपुर जं. पर एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण पूर्व मध्य रेल से खुलने वाली गाड़ी सं. 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नानुसार है-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 1. आठ से 14 जनवरी तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के रास्ते चलाई की जाएगी। 
  • 2. नौ से 15 जनवरी तक गोंदिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed