{"_id":"634b9b437ea52e305a5faeb0","slug":"pashupati-paras-accident-hajipur-happened-due-to-drunken-cyclist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाजीपुर में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, शराबी साइकिल सवार के चलते खाई में लुढ़की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाजीपुर में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, शराबी साइकिल सवार के चलते खाई में लुढ़की कार
Sun, 16 Oct 2022 11:27 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:27 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पशुपति पारस
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में शनिवार शाम को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में अचानक एक शराब पिए साइकिल सवार घुस गया। शराबी को बचाने के चक्कर में पशुपति पारस की गाड़ी सड़क से उतर गई। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया
काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां थीं। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सड़क पर लाया गया। वहीं कुछ देर बाद ही केंद्रीय मंत्री पशुपति एस्कॉर्ट टीम के साथ पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हो सकती थी बड़ी घटना
वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराबी साइकिल सवार अगर पशुपति जी के कार के आगे घुसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत युवक काफिले में कैसे घुस गया? उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन