{"_id":"62af2d214f5910774f23f06d","slug":"part-of-an-under-construction-bridge-over-kosi-river-washed-away-in-bhagalpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा बहा, लोगों ने लगाया पुल निर्माण में घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा बहा, लोगों ने लगाया पुल निर्माण में घोटाले का आरोप
Sun, 19 Jun 2022 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:35 PM IST
सार
बिहार के भागलपुर जिले में कोसी नदी पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा तेज पानी के कारण बह गया। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसको लेकर लोग नीतीश सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
बिहार में बहा पुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी इन दिनों उफान पर है। इस बीच बिहार के भागलपुर जिले में कोसी नदी पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा तेज पानी के कारण बह गया। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसको लेकर लोग नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में घोटाले के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य के भागलपुर जिले के के नौगछिया कस्बे में कोसी नदी पर 6.94 किलोमीटर लंबे फोरलेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों कोसी नदी में पानी उफान पर है, जिसके कारण शनिवार यानी 18 जून को पुल का एक हिस्सा बह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल का निर्माण एफकॉन कंपनी कर रही है। पुल का एक हिस्सा बह जाने के कारण कंपनी को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन