{"_id":"64c61751c78d14c2980344b1","slug":"parallel-bridge-over-gandak-river-in-khagaria-may-start-from-tomorrow-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंडक पर बना समानांतर पुल कल से हो सकता है शुरू; तीन सदस्य समिति करेगी क्षतिग्रस्त पुल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंडक पर बना समानांतर पुल कल से हो सकता है शुरू; तीन सदस्य समिति करेगी क्षतिग्रस्त पुल की जांच
Sun, 30 Jul 2023 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:25 PM IST
सार
Bihar: जिला प्रशासन ने बताया है कि क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए एनएचएआई द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा आगामी सप्ताह में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक पर बने समानांतर पुल का मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में गंडक नदी पर एनएच 31 पर बना समानांतर पुल का परिचालन 31 जुलाई से शुरू हो सकता है। दरअसल, बीते 20 जुलाई को बूढ़ी गंडक नदी पर बने नई नवेले पुल का स्लैब पिलर संख्या दो और तीन के बीच धंस गया था। यहां तक कि सरिया तक दिखने लगा। इससे पहले अगुवानी सुल्तानगंज पुल और अब ये पुल उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही एनएच 31 पर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर चल रहा पुल का पुनर्सुधार कार्य
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर पुल का रिहैबिलिटेशन (पुनर्सुधार) कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उक्त कार्य एनआईटी पटना की देख-रेख में पुंज लॉयड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 जुलाई से उक्त पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बताया है कि क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए एनएचएआई द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा आगामी सप्ताह में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा छतिग्रस्त पुल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
16 km का करना पर रहा है अतिरिक्त सफर
गंडक पुल राजधानी पटना को बिहार के पूर्वी जिलों और पूर्वोत्तर के राज्यों को जोड़ता है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस वजह से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से लगभग 16 km का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। साथ ही बस और टेंपो इत्यादि से सफर करने वाले यात्री पुल के एक तरफ उतर जाते हैं। पैदल पुल पार करके दूसरी तरफ दूसरी गाड़ी पकड़ लेते हैं।
भारी वाहनों के मार्केट से गुजरने पर लगता है जाम
पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग जारी किया गया है। ये मार्ग खगड़िया बाजार से होते हुए गुजरता है। भारी वाहनों का परिचालन भी इसी मार्ग से हो रहा है। इस मार्ग में सुचारु परिचालन के लिए दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद मार्ग से वाहनों के परिचालन से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।