फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panchayat asked rape victim to take 31 thousand and forget about Gangrape in Bihar

गैंगरेप पर पंचायत का ये कैसा फैसला?

Wed, 18 Feb 2015 03:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 18 Feb 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
Panchayat asked rape victim to take 31 thousand and forget about Gangrape in Bihar

बिहार में पंचायत के एक तुगलकी फरमान ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गांव की एक युवती से कुछ दरिंदों ने दो दिन तक गैंग रेप किया और फिर पीड़िता को गांव के ही पास बदहवाश हालत में छोड़ दिया। जब पीड़िता थाने पहुंची तो आरोपियों के रसूख तले दबी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए पंचायत के पास जाने को कहा।

विज्ञापन


पंचायत ने आरोपियों को पीड़िता के पिता को पैसे देने का फरमान सुनाया, और पीड़िता को गैंग रेप भूल जाने की सलाह दी। जब मामले की छानबीन मीडिया ने की तो तब जाकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन अभी तक गैंग रेप के किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने पंचायत के पास जाने की दी सलाह

Panchayat asked rape victim to take 31 thousand and forget about Gangrape in Bihar

मामला बिहार के नवादा राजौली थाना के अतंर्गत एक गांव का है। राजौली थाना पुलिस के मुताबिक बीते चार फरवरी की शाम को पीड़िता घर से बाहर शौच के लिए निकली। इस दौरान कुछ दरिंदों ने युवती को अगवा कर लिया। दरिंदों ने युवती के साथ दो दिनों तक गैंग रेप किया और कई प्रकार की यातनाएं भी दी। छह फरवरी को आरोपियों ने पीड़िता को गांव के ही पास बदहवाश हालत में छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता और परिजन थाने पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया गया कि आरोपी गांव के किसी रसूख परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं, और पुलिस के साथ मिली भगत के चलते आरोपियों ने उनके खिलाफ दी गई शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस ने भी मामले से किनारा करते हुए पीड़िता को पंचायत के पास जाने की नसीहत दे डाली।

अब मामला दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं

Panchayat asked rape victim to take 31 thousand and forget about Gangrape in Bihar

जब इस मामले पर गांव में पंचायत बैठी तो पंचायत के फरमान ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। पंचायत ने आरोपियों को पीड़िता के पिता को 31 हजार दे कर गैंग रेप भूल जाने का फैसला सुनाया। और आरोपियों को कहा गया कि दुबारा इस तरह की हरकत न करें।

आरोपियों की दबंगई यहां भी चली उन्होंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। स्‍थानीय मीडिया ने जब मामले की छानबीन की तो दबाव में आकर 13 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ राजौली थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन अभी तक गैंग रेप के किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed