{"_id":"5a680c1b4f1c1b4e588b468b","slug":"padmaavat-online-booking-closed-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ‘पद्मावत’ की ऑनलाइन बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में ‘पद्मावत’ की ऑनलाइन बुकिंग बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Padmaavat protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिहार के सिनेमाघरों को फिल्म पद्मावत की एडवांस बुकिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत कई शहरों में करणी सेना के विरोध और धमकी के मद्देनजर सिनेमाघरों ने फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग करनी बंद कर दी है।
विज्ञापन
पटना जिला प्रशासन के अनुसार करणी सेना के डर से सिनेपोलिस ने न सिर्फ पद्मावत की बुकिंग बंद कर दी, बल्कि हो चुकी 50 बुकिंग रद्द भी कर दी। वैसे शहर के तीन अन्य सिनोमाघर फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। भागलपुर और पूर्णिया जिलों में भी सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिनेमाघरों को 'पद्मावत’ नहीं दिखानी चाहिए।
विज्ञापन