फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Padma Shri Awardee Dr Manas Bihari Verma passed away

दुखद: पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी का निधन, लड़ाकू विमान तेजस की रखी थी नींव

Tue, 04 May 2021 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, दरभंगा
पीटीआई, दरभंगा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 May 2021 10:33 PM IST
सार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर गांव में जन्मे वर्मा वर्ष 2005 में डीआरडीओ से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पैतृक जिले में रह रहे थे। राज्यपाल फागू चौहान ने रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वर्मा के निधन पर गहरी शोक जताया है।

विज्ञापन
Padma Shri Awardee Dr Manas Bihari Verma passed away
डॉ. मानस बिहारी वर्मा को साल 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा का बिहार के दरभंगा शहर के लहेरियासराय मुहल्ला स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया। वर्मा के भांजे और वरिष्ठ पत्रकार प्रणव कुमार चौधरी ने बताया कि कल देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। वह 78 साल के थे।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि देश के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 'तेजस' के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। वह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी भी रहे थे। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) से सेवानिवृति के बाद वह समाज सेवा से जुड़े रहे। उनका निधन अत्यंत दुखद है।
विज्ञापन


राज्यपाल चौहान ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना को अधिक मारक बनाने में डॉ. मानस बिहारी वर्मा का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि निधन से वैज्ञानिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed