फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Owaisi dismisses any pact with BJP in Bihar

भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं : ओवैसी

Sun, 20 Sep 2015 09:57 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
Owaisi dismisses any pact with BJP in Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही एआईएमआईएम ने जहां महागठबंधन पर हमला बोला, वहीं बीजेपी गठबंधन से समझौते की बात नकार दी। पार्टी के नेता असदद्दुदीन ओवैसी का कहना है कि इन तीनों दलों का प्रदर्शन बहुत कमजोर है।

विज्ञापन


ओवैसी ने उनकी पार्टी को भाजपा द्वारा खड़ा किए जाने के आरोप को भी खारिज किया। उन्होंने भाजपा के साथ किसी भी तरह के गुप्त समझौते से इनकार किया।

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव में उतरने के निर्णय से कथित रूप से धर्मनिरपेक्ष खेमे में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि इन दलों ने बिहार में विकास और न्याय नहीं किया है और उनका प्रदर्शन यह दर्शाता है कि सही मायनों में समृद्धि और न्याय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीमांचल पर कर रहे फोकस

Owaisi dismisses any pact with BJP in Bihar

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलीमीन के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के सीमांचल क्षेत्र में सीटें जीतने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह कदम अपनी लोकप्रियता जांचने के लिए नहीं उठाया है।

उन्होंने कहा कि हमने अपने आप को सीमांचल तक सीमित करने का निर्णय लिया है, हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि इस क्षेत्र की 24 सीटों में से हम कितने पर उतरेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने की सोच रहे बीजेपी गठबंधन और जनता परिवार को ओवैसी के चुनाव लड़ने के ऐलान ने पसोपेश में डाल दिया है। दोनों गठबंधनों खासकर जनता परिवार को मुस्‍लिम वोट के ओवैसी की ओर मुड़ने के खतरा सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed