फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Orgy over death in electoral rivalry: beaten by supporters of the defeated candidate in Ara, jam

चुनावी रंजिश में मौत पर तांडव: आरा में हारे प्रत्याशी समर्थकों की पिटाई से पटना पहुंच हुई मौत, लाश लौटी तो जाम

Tue, 03 Jan 2023 09:05 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 03 Jan 2023 09:05 PM IST
सार

आरा में रविवार देर रात चुनावी रंजिश में हुई पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद मंगलवार को जब लाश आरा पहुंची तो जमकर बवाल हुआ। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने दोपहर बाद तीन बजे जाम लगाया तो डेढ़ घंटे तक पुलिस लाचार देखती रही। शाम पांच बजे जाम हटा।

विज्ञापन
Orgy over death in electoral rivalry: beaten by supporters of the defeated candidate in Ara, jam
चुनावी रंजिश में हत्या के बाद आरा में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में रविवार देर रात चुनावी रंजिश में हुई पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद मंगलवार को जब लाश लौटी तो जमकर बवाल हुआ। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को बीच सड़क रख जाम कर दिया। शहर के पुरानी पुलिस लाइन के पास आगजनी कर सड़क जाम कर रहे मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों के आक्रोश को देख मौके पर मौजूद टाउन थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन

Orgy over death in electoral rivalry: beaten by supporters of the defeated candidate in Ara, jam
मौत के बाद गम-गुस्से में परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वार्ड 10 की प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप
30 दिसंबर शुक्रवार को आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 10 एमपी बाग के वार्ड पार्षद का परिणाम आने और प्रत्याशी राधना देवी की जीत के बाद हारी प्रत्याशी पार्वती देवी के बेटे और उनके समर्थक झुंझलाहट में थे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही वह पड़ोस के युवक नितेश और उसके दोस्तों से नाराज चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक हार से झुंझलाए प्रत्याशी पार्वती देवी के बेटे भीम लाल, उसके भाई समीर सहित उसके दोस्तों ने रविवार की देर रात विजयी प्रत्याशी राधना देवी के समर्थक नितेश समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Orgy over death in electoral rivalry: beaten by supporters of the defeated candidate in Ara, jam
इसी युवक को चुनावी रंजिश में मार डाला गया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ननिहाल में रहता था, घर वाले गम-गुस्से में
इस मारपीट में नितेश को गंभीर चोट आई, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पटना के पारस अस्पताल में ही इलाज के दौरान मंगलवार सुबह नितेश की मौत हो गई। मृतक आरा स्थित अपने ननिहाल में रहता था। उसकी मौत से परिजन गम-गुस्से में हैं। मंगलवार दोपहर बाद उसका शव उसके घर आरा के नगर थाना के एमपी बाग पहुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने पास की सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए आगजनी की और सड़क को जाम कर दिया। दोपहर बाद 3 बजे से शुरू हुआ जाम पांच बजे खत्म हो सका। इस बीच पुलिस लाचार नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed