{"_id":"5d5eb9108ebc3e6c9e076747","slug":"opposition-targets-nitish-government-for-not-firing-salute-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलामी गारद में 22 में से एक भी राइफल नहीं चली, विपक्ष ने नीतीश पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलामी गारद में 22 में से एक भी राइफल नहीं चली, विपक्ष ने नीतीश पर साधा निशाना
Thu, 22 Aug 2019 09:54 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा
पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के दौरान सलामी गारद द्वारा राइफल से गोलियां नहीं दाग पाने को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को नीतीश सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने ट्वीट कर राज्य में पुलिस बल की स्थिति पर कटाक्ष किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का बुधवार को बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर अनुमण्डल अंतर्गत बलुआ बाजार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। गार्ड आफ ऑनर के समय सभी 22 राइफलों से एक भी गोली नहीं चली थी।
इस पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार पुलिस की क्या हालत है। इसका सीधा उदाहरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देख लिया। वो स्वयं इसके चश्मदीद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की अंत्योष्टि के समय दी जा रही सलामी में राइफलों ने काम नहीं किया और फायर नहीं किए जा सके। निश्चित तौर इससे प्रतीत होता है कि पुलिस महकमे की क्या हालत बना कर रखी गई है। इस पूरे मामले पर भी अगर मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद मिश्र ने ट्वीट कर कहा 'बिहार पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर में गोली नहीं चला सकती तो अपराधियों का मनोबल बढे़गा ही, जगन्नाथ मिश्र जी के दाह संस्कार के समय 22 में से एक भी राइफल से गोली नहीं चली, ये कौन सा ऑनर दिया नीतीश कुमार जी आपकी पुलिस ने दिवंगत मिश्र को? राज्यसभा में राजद सांसद मीसा भारती ने बिना कोई टिप्पणी किए इसको लेकर मीडिया में आयी एक खबर को ट्वीटर हैंडल पर टैग किया है।
इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सुपौल के पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा है।