फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   open firing in Jamui, two murders: Firing like Begusarai, mental deranged who died; used to pick up trash

जमुई में अंधाधुंध फायरिंग, दो मर्डर: बेगूसराय जैसी बेधड़क फायरिंग, मरने वाले मानसिक विक्षिप्त; कचरा चुनते थे

Mon, 09 Jan 2023 12:19 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 09 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

जमुई में सोमवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग से दो युवकों की हत्या की गई। हत्या का कारण पुलिस को समझ में नहीं आ रहा है और यह समझना आसान भी नहीं। संभव है बेगूसराय की तरह अंधाधुंध फायरिंग में जान गई हो, क्योंकि जिनकी हत्या हुई उसकी वजह नहीं दिख रही।

विज्ञापन
open firing in Jamui, two murders: Firing like Begusarai, mental deranged who died; used to pick up trash
दो युवकों की मौत के बाद जांच में जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में सोमवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग से दो युवकों की हत्या की गई। हत्या का कारण पुलिस को समझ में नहीं आ रहा है और यह समझना आसान नहीं। संभव है बेगूसराय की तरह अंधाधुंध फायरिंग में जान गई हो, क्योंकि प्राथमिक जानकारी में मरने वाले दोनों युवक मानसिक विक्षिप्त थे और कचरा चुनकर खाना का इंतजाम करते थे। 

विज्ञापन


मरने वालों को पहचानकर चौंक गए लोग
वारदात सोमवार सुबह जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगरी में हुई। अपराधियों ने दोनों युवकों की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग की और आगे निकल गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों की प्राथमिक पहचान से लोग चौंक गए, क्योंकि दोनों दिमागी तौर पर सामान्य नहीं थे और खाना जुटाने के लिए कचरा बीनते थे। मृतक युवकों में एक की पहचान सोनो के ही रहने वाले मनोज मांझी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान बालेश्वर के रूप में की गई है। बालेश्वर का घर किसी को नहीं पता। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


आवाज पर पहुंचे तो सांसें थम चुकी थीं दोनों की
गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि फायरिंग सुनकर जबतक पहुंचे, दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही घटना के कारणों का पता चल सका है। वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। सोनो थानाअध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कारण की जानकारी से इनकार किया है। रविवार देर शाम भी बेखौफ अपराधियों ने जमुई मुख्यालय स्थित आजाद नगर मोहल्ला में एक युवक की चार गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed