{"_id":"5b89d08142c7924659430f39","slug":"one-woman-dead-and-two-other-missing-in-patna-shelter-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: फिर चर्चा में आया पटना का शेल्टर होम, एक महिला की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: फिर चर्चा में आया पटना का शेल्टर होम, एक महिला की मौत, दो लापता
भाषा, पटना
Updated Sat, 01 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से अशक्त महिलाओं के लिए यहां स्थित एक आश्रय गृह की एक महिला की शुक्रवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को वहां से दो महिलाएं लापता हो गई थीं।
विज्ञापन
पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने बताया, 'आसरा गृह में रहने वाली अनामिका (27) को गुरुवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उसके शरीर में खून की कमी थी। शुक्रवार शाम आठ बजे उसकी मौत हो गई।'
विज्ञापन
वहीं, राजीव नगर पुलिस थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया, 'दो महिलाएं जिनकी उम्र 30 से कम है, गुरुवार को लापता हो गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले आश्रय गृह ने कुछ घंटे महिलाओं की तलाश की।' उन्होंने कहा, 'हम आश्रय गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों महिलाएं कब बाहर निकलीं।'
विज्ञापन
राजीव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित आसरा गृह अगस्त महीने में उस वक्त चर्चा में आया था जब इसमें रहने वाली दो महिलाओं को बीमार पड़ने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।