{"_id":"5fb9fd818ebc3e9bf228db31","slug":"one-lakh-naxalite-leader-in-gaya-killed-in-encounter-ak-47-and-rifle-recovered-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया में दस लाख का इनामी नक्सली नेता मुठभेड़ में ढेर, एके 47 और रायफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गया में दस लाख का इनामी नक्सली नेता मुठभेड़ में ढेर, एके 47 और रायफल बरामद
Sun, 22 Nov 2020 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बिहार
अमर उजाला नेटवर्क, बिहार
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
नक्सली नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में सुरक्षाबलों ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दस लाख का इनामी नक्सली नेता आलोक को मार गिराया। इसके पास से एक एके 47, एक इंसास रायफल सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
205 कोबरा बटा के कमांडेंट दिलीप कुमार ने बताया कि बाराचट्टी प्रखंड के धनगांई थाना क्षेत्र के माहुरी गांव में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कौलेश्वरी जोन का शीर्ष नक्सली नेता इंदल की टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व दस लाख का इनामी नक्सली आलोक कर रहा था। नक्सलियों ने कार्यक्रम देख रहे गवइया के मुखिया वीरेंद्र सिंह यादव व एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही कोबरा की टीम और पुलिस गांव और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। दो लोगों की हत्या कर भाग रहे नक्सलियों की कोबरा व पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
दोनों ओर से कई चक्र गोलियां चली। इसमें नक्सली आलोक को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कई और नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।