फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NSUI protest in support of wrestlers sitting on dharna at Jantar Mantar in Madhepura, slogans against PM

Bihar: मधेपुरा में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, PM के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 30 Apr 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि महिला पहलवान को अपनी आबरू पर हमले के खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज कराने के लिए देश की राजधानी में कई दिन धरने पर बैठना पड़ता है। उसके बावजूद कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। जब तक कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर हस्तक्षेप नहीं करता है। यह है देश में महिलाओं की स्थिति।

विज्ञापन
NSUI protest in support of wrestlers sitting on dharna at Jantar Mantar in Madhepura, slogans against PM
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को भूपेंद्र नारायण मंडल चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार विरोधी नारे लगाए।

विज्ञापन


एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के सम्मान को बढ़ाने वाले पहलवान बीते कई दिनों से यौन शोषण के मामले को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार संवेदनहीन बनकर चुप्पी साधे हुई है। यह बहुत ही शर्मनाक है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों की आवाज को दबा रही है। बीते कई महीनों से पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह केवल महिला पहलवानों से जुड़ा मामला नहीं है। बल्कि यह मामला देश में महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को बेनकाब कर रहा है।
विज्ञापन


निशांत यादव ने कहा कि महिला पहलवान को अपनी आबरू पर हमले के खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज कराने के लिए देश की राजधानी में कई दिन धरने पर बैठना पड़ता है। उसके बावजूद कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। जब तक कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर हस्तक्षेप नहीं करता है। यह है देश में महिलाओं की स्थिति।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद ब्रजभूषण सिंह पर पहले से ही 40 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार इस मामले पर चुप है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब उनको पद से हटाए और गिरफ्तार करे। अन्यथा पूरे देश में एनएसयूआई आंदोलन करेगी।


इस प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, जिला महासचिव नवीन कुमार, सत्यम कुमार, जयकिशन कुमार, दुलेन कुमार, सुमन झा, धनंजय कुमार, राजेश यादव, नीतीश कुमार, आशुतोष कुमार, शमशाद, सुदर्शन सिंह, रवि कुमार, अंकेश आर्यन, जीतू कुमार, रामविलास कुमार, हर्ष कुमार, मिथुन कुमार, प्रेम यादव, अमलेश कुमार और अमरेश कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed