अब राबड़ी बोली, 'मैंने लगाए आम, मैं ही खाऊंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मुख्यमंत्री आवास में लगे आम के पेड़ों पर अब तक नीतीश और मांझी में ही तलवारें खीचीं हुई थी अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी भी इसमें कूद पड़े हैं।
लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में लगे आम और लीची के पेड़ उन्होंने ही लगवाए थे इसलिए इन पेड़ों के फलों पर पहला हक उन्हीं का बनता है।
राबड़ी देवी ने कहा कि इन अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लगे पेडों के फल उन्हें ही मिलने चाहिएं। हालांकि उनकी इस बात पर अभी मांझी और नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
आम के पेडों पर नीतीश-मांझी में मची है रार
बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर लगे आम और लीची के 100 से ज्यादा पेड़ों को लेकर नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी में तलवारें खिंची हुई हैं। मांझी समर्थकों का आरोप था कि इन पेड़ों पर लगे फलों की रक्षा के लिए सरकार ने यहां दो दर्जन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की हुई है।
जो पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की सुरक्षा छोड़ इन पेड़ों की सुरक्षा कर रहे हैं। मांझी ने नीतीश कुमार पर तुच्छ राजनीति करने के आरोप जड़ दिए। वहीं मांझी के वार पर नीतीश ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वहां इस काम के लिए किसने लगाई।
अगर उन्हें पता होता तो वो खुद आम तोड़कर मांझी के खाने के लिए भिजवा देते। बिहार की राजनीति का ये अजब मामला पिछले कई दिनों से देशभर की मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था।
अब लालू-राबड़ी के इस विवाद में कूदने के बाद इस मामले के फिलहाल खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं।