फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Now Paddy scam of 600 crore rupees in Bihar fake bills produced on the lines of fodder scam

बिहार: अब 600 करोड़ रुपये का धान घोटाला, चारा घोटाले की तर्ज पर फर्जी बिलों से हुआ खेल

Thu, 23 Nov 2017 08:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Now Paddy scam of 600 crore rupees in Bihar fake bills produced on the lines of fodder scam
फाइल फोटो
बिहार सरकार में भ्रष्टाचार के एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। सरकारी योजनाओं में जैसे घोटालों के उजागर होने की झड़ी लग गई हो। रिजल्ट घोटाला, तटबंध घोटाला, सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला के बाद अब धान खरीद घोटाला। ऐसा भी नहीं की घोटाले सामने आने के बाद सरकार चुप बैठी है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई गई। लेकिन घोटालों की सिलसिला रूका नहीं। हालांकि इस घोटाले के सामने आने के बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। चंद दिनों बाद शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में विपक्ष इस मामले के दोबारा उठाने से नहीं चूकेगा। 
विज्ञापन


बिहार सरकार में उजागर हुआ धान घोटाला बहुचर्चित चारा घोटाला जैसा माना जा रहा है। चारा घोटाले की जांच में पता चला था कि चारा स्कूटर और साइकिल पर ढोया गया था और फर्जी बिलों से दवा आपूर्ति हुई थी। धान घोटाले में फर्जी राइस मिल के जरिए बड़े घोटाले की बात सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक फर्जी राइस मिल और नकली ट्रांसपोर्टर के नाम पर दूसरे चरण के धान घोटाले में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा के धनराशि का गबन किया गया है। 
विज्ञापन

 
धान घोटाला के सामने आने के बाद सियासी हड़कंप मच गया था। इस घोटाले को लेकर एक साल पहले विधानसभा में काफी हो हल्ला मचा था। तब पटना हाइकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। लेकिन हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद सीबीआई ने कुछ कारणों का हवाला देते हुए मामले की जांच करने से मना कर दिया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी। विजिलेंस की जांच में पता लगा कि कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर बिहार सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का चूना लगाया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धान खरीद घोटाला चार हजार करोड़ से भी ज्यादा का हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घोटाले के तहत बिहार के 10 जिलों से कथित रूप से भीगे हुए कुल 17 लाख मीट्रिक टन धान से चावल निकालने के लिए बंगाल भेजा गया जो असल में कभी भेजे ही नहीं गए। इस घोटाले में धान ढुलाई के नाम पर करोड़ों रुपये ट्रक भाड़े के रूप में भुगतान किए गए। 


बुधवार को हुए धान खरीद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिया है कि जो भी पैक्स गड़बड़ी कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने का भी निर्देश दिया और ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को कम कीमत पर धान नहीं बेचना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed