फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Now floods in Bihar: level of Ganga rising continuously, water entered many parts of Patna, roads and houses submerged

अब बिहार में बाढ़: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पटना के कई हिस्सों में घुसा पानी, सड़कें व घर डूबे

Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
सार

यूपी के बाद अब बिहार में बाढ़ कहर बरपा रही है। मंगलवार को गंगा के उफान पर आने से पटना के कई इलाकों में पानी घुस गया। इससे जनजीवन पर असर पड़ा।
 

विज्ञापन
Now floods in Bihar: level of Ganga rising continuously, water entered many parts of Patna, roads and houses submerged
बाढ़ से पटना के कई क्षेत्रों में ऐसे हालात बन गए। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को राजधानी पटना में गंगा का पानी भर गया। शहर के कई इलाकों में सड़कें व मकान आदि पानी में डूबे नजर आए। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


बिहार व नेपाल में भारी वर्षा से आई बाढ़ 
बिहार में ताजा बाढ़ की वजह राज्य के कई हिस्सों समेत नेपाल में हो रही लगातार बारिश है। इससे बिहार की नदियां उफान पर हैं। उत्तर बिहार में पिछले पांच दिनों से लगातार तेज वर्षा हो रही है। चारों ओर जलजमाव है। जहां बाढ़ नहीं आई वहां तेज वर्षा के कारण पानी भर गया है। 
विज्ञापन

 

पटना में गंगा व सोन खतरे के निशान से ऊपर
पटना जिले में गंगा और सोन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उधर, वैशाली में गंडक नदी में उफान पर है। बीते तीन दिनों से गंडक नदी में वाल्मिकीनगर बराज से लगातार पानी छोड़ने के कारण खतरा बढ़ गया है।

मुंगेर में भी गंगा उफान पर

मुंगेर जिले में भी गंगा उफान पर है। भागलपुर में भी बाढ़ से बुरा हाल है। खगड़िया में गंगा खारा धार स्लूज गेट के पास अपने खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नेपाल और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर वर्षा के  कारण भुतही बलान, बिहुल, महानंदा, गंगा, कोसी, कारी कोसी व ब्रांडी नदी से जुड़े इलाकों में बाढ़ कहर ढा रही है। लोग बाढ़ से प्रभावित है। भागलपुर-अकबरपुर सड़क और सबौर इलाके में भी सड़क पर पानी बह रहा है। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बाढ़ का पानी आने के बाद शनिवार से ही परिचालन बंद है। 


 

मुजफ्फरपुर में बागमती का कहर

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में बागमती नदी कहर ढा रही है। कटरा प्रखंड के भी एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बूढ़ी गंडक में उफान से शहरी इलाकों में जलजमाव हो रहा है। पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर जारी है।समस्तीपुर में गंगा में आई बाढ़ से करीब दो लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित है। बागमती शिवहर में तबाही मचा रही है। मधुबनी में कोसी व कमला तटबंध के अंदर बसे गांवों पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। कोसी, कमला बलान, भुतही बलान व गेहुंमा में बाढ़ आ गई है।

हाजीपुर में बाढ़ का पानी घुसा
उधर, हाजीपुर के बाहरी इलाकों में गंडक नदी का पानी घुस गया। सरयू भी उफान पर है। बेगूसराय जिले के आठ प्रखंडों की दो लाख 70 हजार से अधिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed