फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No merger with Chirag Paswan until he publicly apologises Pashupati Paras

Bihar: पशुपति पारस बोले- जब तक सार्वजनिक माफी नहीं मांगते चिराग, तब तक पार्टियों का विलय संभव नहीं

Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

पारस ने कहा कि चिराग पासवान भले ही एनडीए में वापस आ गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है। हमारी सलाह के बावजूद अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लेना गलत था।

विज्ञापन
No merger with Chirag Paswan until he publicly apologises Pashupati Paras
पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ अपनी पार्टी के विलय की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान 2020 के चुनाव अकेले लड़ने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कोई  विलय की कोई संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए पारस ने कहा कि चिराग पासवान भले ही एनडीए में वापस आ गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है। हमारी सलाह के बावजूद अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गलत था। पारस, दिवंगत नेता रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में सबकुछ संभव है, इसलिए मैं दोनों दोनों दलों के पुनर्मिलन के बारे में तभी सोच सकता हूं, जब वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा से अनुमति लेने के बाद ही चिराग एनडीए में लौटे थे। पारस ने कहा, भाजपा नेता नित्यानंद राय ने चिराग को एनडीए में वापस लेने से पहले मुझसे बात की थी। मेरी मंजूरी के बाद ही चिराग ने मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से लोकसभा में आरएलजेपी के पांच सदस्य हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा ने राज्य की छह सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन लोजपा के विभाजन के बाद पांच सांसद पारस के नेतृत्व वाली आरएलजेपी के साथ चले गए, जबकि रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) में अकेले सांसद रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed