{"_id":"658d7e1df2613117e10a52e0","slug":"nityanand-rai-said-that-crime-is-at-its-peak-under-nitish-and-tejashwi-s-government-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: पत्रकारों से बातचीत में मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, नीतीश और तेजस्वी सरकार में अपराध चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: पत्रकारों से बातचीत में मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, नीतीश और तेजस्वी सरकार में अपराध चरम पर
Thu, 28 Dec 2023 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:25 PM IST
सार
Bihar Politics: भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गोपालगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि जब से नीतीश कुमार राजद की गोद में बैठकर सरकार चला रहे हैं, अपराध चरम पर है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार मेॆ अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि इन 15 से 16 महीनों में बिहार राज्य में 4000 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं और 500 से ज्यादा महिलाओं तथा बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जो बता रहा है कि फिर से जंगल राज की वापसी बिहार में हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भू माफिया और पुलिस प्रशासन भी सरकार के संरक्षण में काम कर रही हैं। हाल ही में मनोज साह पुजारी की हत्या कर दी गई और सरकार के निर्देश पर गोपालगंज की पुलिस इस हत्याकांड को दूसरे तरफ डायवर्ट कर दी और परिवार के लोगों को ही जेल में डाल दी जो बिल्कुल निर्दोष है। मैं परिजनों से मिलने गया था वे लोग दहाड़े मार कर रो रहे हैं और सरकार तथा पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
अपराधी सरेआम घूम रहे है
उन्होंंने कहा कि सरेआम अपराधी घूम रहा है और पुलिस निर्दोष को जेल के अंदर बंद कर दी है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि जिला प्रशासन या सरकार इस बात को गांठ बांध कर रख ले की गोपालगंज में हुए इस हत्याकांड में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम लोग सड़क से सदन तक एक करके लड़ाई लड़ेंगे और हर हाल में पीड़ित को न्याय मिलेगा। सरकार में बैठे या प्रशासन में बैठे जो लोग अन्याय कर रहे हैं वे समझ ले की कुर्सी बदलते देर नहीं लगती है और उसके बाद उनका क्या होगा।
विज्ञापन
आज कोई सुरक्षित नहीं
वहीं बुधवार की रात्रि में बड़हरिया के पास माझा थाना क्षेत्र के एक महिला और एक पुरुष की हत्या पर भी उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम है, आज कोई सुरक्षित नहीं है। कब किसकी हत्या हो जाएगी, यह कहना मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और कहा की देश में जब से मोदी सरकार आई है गरीबी कम हुआ है। लगातार केंद्र सरकार गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं पर काम कर रही है।
हर घर में बिजली पहुंच गई
बिहार में भी हर घर में बिजली पहुंच गई और हर वक्त बिजली मिल रही है। यह मोदी की गारंटी है किसानों को उनके खाते में किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 50000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया। जन धन खाता खुलने से सीधे सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की राशि आम जनता के खाते में पहुंच रही है। इसके वजह से बिचौलिए और दलालों का सफाया हो गया।
सड़कों का जाल बुना गया
वहीं सड़कों का जाल बुना जा रहा है। अभी दीघा से सोनपुर के लिए 3000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है एक और ब्रिज बनेगा जिसके वजह से उत्तर बिहार के लोगों को राजधानी या दक्षिणी क्षेत्र में जाने के लिए काफी आसानी होगी। रेलवे में भी लगातार विकास किया जा रहा है। नई-नई ट्रेनों का संचालन हो रहा है और रेल लाइनों का जाल भी बिछाया जा रहा है।
योजना का लाभ लोगों को मिल रहा
गोपालगंज जिले में भी इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। नेशनल हाईवे के माध्यम से गोपालगंज में बनने वाले कॉरिडोर जिले के विकास में एक बड़ा कीर्तिमान है। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि आने वाले 2024 और 2025 में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार केंद्र और बिहार में बनेगी यह बिहार की जनता तय कर चुकी है।