फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish takes U-turn on banning liquor in state

नीतीश कुमार की शराबबंदी देसी शराब तक सीमित?

Fri, 04 Dec 2015 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Dec 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
Nitish takes U-turn on banning liquor in state

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में अपने शराबबंदी के ऐलान से यू-टर्न लेते हुए इसे देसी शराब तक सीमित कर दिया है।

विज्ञापन


बिहार सरकार के नए फैसले के अनुसार प्रदेश में शराबबंदी सिर्फ देशी शराब पर एक अप्रैल 2016 से लागू होगी जबकि अंग्रेजी शराब की बंदी नहीं होगी। हालांकि इसे हतोत्साहित करने के लिए सरकार इस पर ड्यूटी बढ़ा देगी ताकि लोग इसे खरीदने से बचें। लेकिन बिहार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का कुछ और ही कहना है, उन्होंने कहा प्रदेश में सभी तरह की शराब पर बैन लगेगा।

सरकार इसे मौत मानती है, तो क्या सरकार मौत बेचेगी? साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे काम करने के लिए है, शराब बेचने के लिए नहीं।

कई प्रदेश लगा चुके हैं शराब पर बैन

Nitish takes U-turn on banning liquor in state

गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि 1 अप्रैल 2016 से प्रदेश में शराब ब्रिकी पर बैन लग जाएगा। नीतीश ने ये ऐलान एक प्रतिज्ञा के तौर पर किया था।

उल्लेखनीय है कि नीतीश ने इस मुद्दे को चुनावी सभाओं में महत्वपूर्ण ढंग से ठाया था और उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह शराब को पूरी तरह बंद कर देंगे। देश में शराब बंदी की मांग बड़े पैमाने पर होती रही है। नवंबर के पहले हफ्ते में राजस्‍थान में शराबबंदी की मांग करते हुए पर बैठे पूर्व एमएलए गुरचरन छाबड़ा की मौत हो गयी ‌थी।

वहीं गुजरात, नगालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों के साथ लक्षद्वीप ने शराब पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया है, जबकि केरल 2014 से सिलसिलेवार तरीके से शराब पर बैन लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed