फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish on journey for solution: Will travel to 18 districts in 25 days from tomorrow, starting from Champaran

समाधान के लिए यात्रा पर नीतीश: कल से 25 दिन में 18 जिलों की यात्रा करेंगे, शुरुआत चंपारण से

Tue, 03 Jan 2023 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 03 Jan 2023 07:29 PM IST
सार

नीतीश 12 यात्रा के बाद बुधवार 4 जनवरी से 7 फरवरी तक अगली यात्रा पर निकल रहे हैं, नाम रखा है- समाधान यात्रा। मंगलवार को उनकी इस यात्रा के लिए 29 जनवरी तक का शिड्यूल जारी हो गया। इस यात्रा के 25 दिनों के अंदर नीतीश 18 जिलों को कवर करेंगे।

विज्ञापन
Nitish on journey for solution: Will travel to 18 districts in 25 days from tomorrow, starting from Champaran
4 जनवरी से नीतीश की समाधान यात्रा शुरू हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार किसी के साथ हो, नीतीश अबतक 12 यात्राएं कर चुके हैं। अब वह बुधवार 4 जनवरी से 7  फरवरी तक अगली यात्रा पर निकल रहे हैं, नाम रखा गया है- समाधान यात्रा। मंगलवार को उनकी इस यात्रा के लिए 29 जनवरी तक का शिड्यूल जारी हो गया। समाधान यात्रा के इस शिड्यूल में नीतीश 25 दिनों के अंदर 18 जिलों को कवर करेंगे। चूड़ा-दही खाने और बीच में सरकारी कामकाज देखने के लिए 13 जनवरी से 16 जनवरी और 23 जनवरी से 27 जनवरी तक पटना में रहेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अपनी आंखों से देखेंगे, चिह्नित समूहों के साथ बैठक कर बाकी समस्याओं के समाधान के रास्ते तलाशेंगे और जिलास्तरीय समीक्षा बैठक से सुधार के उपायों को ढूंढ़कर निकालेंगे।

विज्ञापन


यात्राओं की संख्या और पीके के कारण भी चर्चा
नीतीश 12 यात्राएं पूरी कर अगली यात्रा के लिए निकल रहे हैं। इसे 13वीं यात्रा कहते हुए विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा तंज कस रहे हैं कि 13वीं के बाद कोई यात्रा नहीं होती है। दूसरी तरफ, चूंकि यात्रा चंपारण से शुरू हो रही है और प्रशांत किशोर ने इसी जिले से जन-सुराज यात्रा की शुरुआत की है, इसलिए भी यह चर्चा में है।
विज्ञापन


कब, कहां जाएंगे और कहां रुकेंगे...सबकुछ जानें
यात्रा की शुरुआत 4 जनवरी से पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। दिनभर की यात्रा के बाद वह रात्रि विश्राम बाल्मीकिनगर में करेंगे। अगले दिन भी वह पश्चिम चम्पारण में ही रहेंगे और फिर रात्रि विश्राम के लिए सीतामढ़ी निकल जाएंगे। 6 जनवरी को यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी की होगी और फिर वह वापस पटना लौट आएंगे। 7 जनवरी को वह वैशाली जाएंगे और फिर वहां से रात्रि विश्राम के लिए पटना वापस लौट आएंगे। 8 जनवरी को मुख्यमंत्री सीवान जाकर वापस पटना लौट आएंगे।  9 जनवरी को उनकी यात्रा सारण में होगी और फिर वहीं से पटना की वापसी हो जाएगी। 11 जनवरी को नीतीश कुमार मधुबनी की यात्रा पर होंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। 12 जनवरी को अगली यात्रा दरभंगा में करते हुए वापस पटना वापस लौट जाएंगे। 17 जनवरी को नीतीश कुमार सुपौल जाएंगे और रात्रि विश्राम सहरसा में करेंगे। 18 जनवरी को सहरसा में उनकी यात्रा होगी और फिर रात्रि विश्राम अररिया करते हुए अगली सुबह यानी 19 जनवरी को उनकी यात्रा अररिया में होगी। इस रात विश्राम किशनगंज में करेंगे। अगले दिन 20 जनवरी को किशनगंज में यात्रा करते हुए रात्रि विश्राम के लिए पूर्णिया आ जाएंगे। 21 जनवरी को उनकी यात्रा कटिहार में होगी, जबकि रात्रि विश्राम खगड़िया में करते हुए 22 जनवरी की यात्रा खगड़िया में करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वह वापस पटना लौट आएंगे। 28 जनवरी को नीतीश कुमार की यात्रा बांका का रुख करेगी। यहां से रात्रि विश्राम के लिए मुंगेर निकल जाएंगे और फिर 29 जनवरी को नीतीश कुमार मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा होते हुए पटना वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्याय से जल-जीवन-हरियाली तक की यात्रा पूरी कर चुके
1. न्याय यात्रा -12 जुलाई 2005
2. विकास यात्रा - 9 जनवरी 2009
3. धन्यवाद यात्रा -17 जून 2009
4. प्रवास यात्रा - 25 दिसंबर 2009
5. विश्वास यात्रा - 28 अप्रैल 2010
6. सेवा यात्रा - 9 नवंबर 2011
7. अधिकार यात्रा - 19 सितंबर 2012
8. संकल्प यात्रा - 5 मार्च 2014
9. संपर्क यात्रा - 13 नवंबर 2014
10. निश्चय यात्रा - 9 नवंबर 2016
11. विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा -12 दिसंबर 2017
12. जनजीवन हरियाली यात्रा - 3 दिसंबर 2019

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed