फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Will Not Be cm of Bihar, Upendra Kushwaha Tweet

Bihar Politics: 'नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर रहा' उपेंद्र कुशवाहा ने किया ट्वीट

Tue, 09 Aug 2022 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Aug 2022 03:23 PM IST
सार

सियासी जगत से लेकर आम लोगों के बीच बस यही चर्चा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। नीतीश कुमार  और तेजस्वी यादव में कौन बिहार की कमान संभालेगा। इन सब के बीच अब जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर सियासी अटकलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Nitish Kumar Will Not Be cm of Bihar, Upendra Kushwaha Tweet
नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा(फाइल)

विस्तार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू का गठबंधन टूटने के बाद से अब अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। सियासी जगत से लेकर आम लोगों के बीच बस यही चर्चा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में कौन बिहार की कमान संभालेगा? इन सब के बीच अब जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर सियासी अटकलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, कुशवाहा के ट्वीट से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति संभालने जा रहे हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

विज्ञापन


जानें उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट में क्या लिखा?
दरअसल, कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। अब कुशवाहा के इस ट्वीट से  अब यह अटकलें लग रही हैं कि नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। वे देश की राजनीति में अपना कदम बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


राजद नीतीश कुमार को समर्थन देगी: तेजस्वी
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने राजद सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का एलान किया है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हमेशा अपमानित किया: नीतीश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जेडीयू को षडयंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गई।

बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटा
बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

जानिए क्या हैं बिहार के राजनीतिक आंकड़े?
बिहार विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 243 है। यहां बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 122 सीटों की जरूरत है। वर्तमान आंकड़ों को देखें तो बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद है। उसके पास विधानसभा में 79 सदस्य हैं। वहीं, भाजपा के पास 77, जदयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, कम्यूनिस्ट पार्टी के पास 12, एआईएमआईएम के पास 01, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास  04 सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य विधायक हैं। 

 
कैसे बन रहे हैं नए समीकरण?
वर्तमान में जदयू के पास 45 विधायक हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 77 विधायकों की जरूरत है। पिछले दिनों राजद और जदयू के बीच नजदीकी भी बढ़ी हैं। ऐसे में अगर दोनों साथ आते हैं तो राजद के 79 विधायक मिलाकर इस गठबंधन के पास 124 सदस्य हो जाएंगे, जो बहुमत से ज्यादा हैं। इसके अलावा खबर है कि इस गठबंधन में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी भी शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के 19 और कम्यूनिस्ट पार्टी के 12 अन्य विधायकों को मिलाकर गठबंधन के पास बहुमत से कहीं ऊपर 155 विधायक होंगे। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चार अन्य विधायकों का भी उन्हें साथ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed