फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar statement over mujjafpur rape case

मुजफ्फरपुर रेप कांड: नीतीश बोले- गाली देनी है तो दो, पर हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Sun, 05 Aug 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 05 Aug 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar statement over mujjafpur rape case

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हम किसी को बख्शने वाले नहीं हैं। हमने आज तक समझौता नहीं किया। लेकिन अगर फिर भी हमें गाली देने ही तो दीजिए। कैसे कैसे लोगों से गाली दिलवा रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से इशारों में कहा 'जरा सकारात्मक खबरों पर भी नजरें डालिए। अगर एक दो नकारात्मक घटना हो गई और उसी पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन हमारा मकसद एकदम साफ है। जो गलत करेगा वो अंदर जाएगा। और उसको बचाने वाला भी नहीं बचेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीतीश कुमार इस रेप कांड पर एक्शन न लेने के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि इस कांड में नीतीश के करीबी लोग भी शामिल हैं इसलिए केस को दबाया जा रहा है। 

तेजस्वी लगातार हमलावार

इस कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता एक ही मंच पर नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed