फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar slams narendra modi on issue terrorism issue

आतंकियों की पनाहगाह पर नीतीश का मोदी पर हमला

Wed, 05 Mar 2014 01:41 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar slams narendra modi on issue terrorism issue

नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को आतंकियों के लिए पनाहगाह बनाने की टिप्पणी को खारिज करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात व देश के अन्य हिस्सों में होने वाली हिंसक गतिविधियों पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


नीतीश ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने पलटवार करते हुए कहा, ‘किसी भी तरह की आतंकी घटना चिंता की बात है।

लेकिन अगर एक या दो घटनाओं के आधार पर बिहार को आतंकियों के लिए स्वर्ग कहा जा रहा है, तो उन घटनाओं के बारे में क्या कहेंगे जो गुजरात व देश के अन्य हिस्सों में हो रही हैं?’
विज्ञापन

आतंकवाद के नाम पर राजनीति बेहद शर्मनाक

Nitish kumar slams narendra modi on issue terrorism issue

जदयू के वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ‘हर कोई जानता है कि पटना की फ्लॉप रैली में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों का फायदा किसे हुआ। अगर यह दुर्भाग्यजनक घटना नहीं होती, तो भला मीडिया इस रैली की कवरेज करती। कुछ लोग हर चीज को सांप्रदायिकता के चश्मे से ही देखते हैं।’

यहां एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने बोधगया में हुए आतंकी हमले और पिछले साल 27 अक्तूबर को भाजपा रैली में हुए बम धमाकों को चुनौती के रूप में लिया और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। उन्होंने कहा, ‘मगर चुनाव पास होने पर आतंकवाद के नाम पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है।’

कांग्रेस के साथ नहीं करेंगे गठजोड़

Nitish kumar slams narendra modi on issue terrorism issue


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के बीच गठबंधन की अटकलबाजियों को खारिज कर दिया है। नीतीश कुमार ने साफ कहा है कि जनता दल यूनाइटेड का कांग्रेस के साथ गठजो़ड़ नहीं हो सकता है।

आखिरी वक्त पर भी बिहार को खास राज्य का दर्जा देने के का फैसला इस गठबंधन का रास्ता साफ नहीं कर सकता।

नीतीश ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का कांग्रेस के साथ गठजोड़ की खबरें निराधार है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के गठजोड़ का सवाल ही पैदा नहीं होता। कांग्रेस और लालू के नेतृत्व वाला राजद ही स्वाभाविक सहयोगी हैं।

विज्ञापन

राजद से मतलब नहीं

Nitish kumar slams narendra modi on issue terrorism issue

उनके बीच सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है या नहीं यह सोचना हमारा काम नहीं है। हमारा इससे कोई लेनादेना नहीं है।

यहां सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी का गठजोड़ भाकपा और माकपा से ही रहेगा। भाकपा के साथ सीटों के तालमेल पक्का हो गया है जबकि माकपा के साथ यह जारी है।

हालांकि उन्होंने सीटों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसके बारे में जल्द ही बताया जाएगा। तीसरे मोर्चे पर मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि तकलीफ उसी को लेकर है।

नरेंद्र मोदी की ओर से पिछड़ा कार्ड खेले जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण, चौधरी चरण सिंह और वीपी सिंह जैसे लोग पिछड़ी जाति में पैदा नहीं हुए थे लेकिन वे उनके हितों के लिए लड़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed