फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar said until controversy is over film Padmavati will not be released in bihar

नीतीश ने 'पद्मावती' पर लगाई पाबंदी, कहा- विवाद खत्म होने तक बिहार में रिलीज नहीं होगी फिल्म

Tue, 28 Nov 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar said until controversy is over film Padmavati will not be released in bihar
Padmavati
विवादों में घिर गई फिल्म 'पद्मावती' को बिहार में प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'पद्मावती' पर बैन लगाने की अनुमति देते हुए अधिकारियों को कहा कि जब तक फिल्म से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो जाते बिहार में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पद्मावती विवादः SC ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- बेवजह बयानबाजी बंद करो 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिहार के कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा है कि, 'फिल्म पद्मावती से जब तक आपत्तिजनक दृश्य हटा नहीं दिए जाते तब तक राज्य में इसे रिलीज होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को बिहार विधानसभा पहुंच गया। सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को फिल्म 'पद्मावती' पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक पत्र सौंपा। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फिल्म पर बैन लगाने संबंधी निर्देश दिया।  


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जब तक संजय लीला भंसाली और फिल्म से जुड़े लोग विवाद के संबंध में सफाई नहीं दे देते तब तक पद्मावती बिहार में रिलीज नहीं होगी। 

राजस्थान से शुरु हुए इस विवाद में राजपूत समुदाय ने फिल्म में रानी पद्मवती के किरदार को उचित तरीके से नहीं पेश करने का आरोप लगाया है। इससे पहले गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस फिल्म को अपने राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed