फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Said That Caste based census will benefit all sections of society Latest News Update 

नीतीश कुमार बोले: बिहार में जाति जनगणना के लिए प्रतिबद्ध, सरकार राजनीतिक सहमति बनाएगी

Mon, 21 Feb 2022 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फिर से जदयू में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या मेरा उनसे रिश्ता नया है?

विज्ञापन
Nitish Kumar Said That Caste based census will benefit all sections of society Latest News Update 
जाति आधारित जनगणना पर नीतीश कुमार का बयान - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार जाति जनगणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनगणना शुरू करने से पहले सरकार इस पर राजनीतिक सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएगी।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हम इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी की राय और अनुभव लेने चाहते हैं। इससे सबका लाभ होगा। उन्होंने जाति जनगणना का महत्व समझाते हुए कहा कि यह सरकार को समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सक्षम बनाएगी। सीएम ने कहा, हम जल्द ही इसे शुरू करेंगे और उचित तरीके से लागू करना सुनिश्चित करेंगे। जाति जनगणना का काम पूरा होते ही उनके विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर के जदयू में आने की अटकलें खारिज
नीतीश कुमार ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फिर से जदयू में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या मेरा उनसे रिश्ता नया है? मेरी तबीयत खराब थी तो प्रशांत ने हालचाल लेने के लिए मुझे फोन किया था। मैं जब दिल्ली गया तो उनसे मेरी मुलाकात हुई और यह व्यक्तिगत बैठक थी। इसे राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर को विवादित टिप्पणी के लिए जदयू से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed