फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar said: New ropeway will get ready before February

फरवरी से पहले नए रोपवे को मिलेगी सौगात : नीतीश कुमार

Wed, 02 Dec 2020 03:25 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 02 Dec 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar said: New ropeway will get ready before February
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर का नया रोपवे इस साल 25 अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाना था लेकिन कुछ मोडिफिकेशन कार्य के साथ ही कोरोना के चलते भी इसमें देरी हुई।

विज्ञापन


इसे हर हाल में फरवरी से पहले तैयार कर लेना है। इसके निर्माण से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा होगी। नये रोपवे के निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान घोड़ा कटोरा पार्क, घोड़ा कटोरा झील का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं गुंडाराज स्थापित : तेजस्वी
बिहार में आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 26 हत्याएं हुईं। इसके अलावा कई जगहों पर लूट और राहजनी की भी घटनाएं हुईं। पटना में मंगलवार सुबह जक्कनपुर थानांतर्गत एक 12 वर्ष की बच्ची से छेड़खानी की कोशिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ने का दावा किया है। बिहार में बढ़ते अपराध  को लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश का घेराव कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक  बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सीएम को जंगलराज का महाराजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान केंद्रित कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed