फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar's Party jdu Defers Meeting To Review Support To Notes Ban

नोटबंदी : कांग्रेस, लालू के विरोध के बावजूद नीतीश का नरम रुख कायम

Mon, 09 Jan 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar's Party jdu Defers Meeting To Review Support To Notes Ban
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

नोटबंदी के मुद्दे पर जेडीयू का नरम रुख कायम है। यही वजह है कि मोदी द्वारा मांगे गए 50 दिन की मियाद खत्म होने के बाद भी जेडीयू नोटबंदी पर समीक्षा नहीं कर सकी है। कम से कम इस माह तो यह कार्य संभव भी नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी 21 जनवरी को होने वाले शराब बंदी जागरूकता मानव श्रृंखला के आयोजन और उसके बाद कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारियों में जुटी है। इस वजह से नोटबंदी के फैसले की समीक्षा जनवरी के अंत तक टाल दी गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आम लोगों को हो रही परेशानियां अब धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। 
विज्ञापन

 
नीतीश कुमार ने बीते दिसंबर माह में नोटबंदी के फैसले समीक्षा करने की बात कही थी। वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश कुमार की घोषणा पर सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा करने की बात कहने के साथ यह भी कहा था कि वो 50 दिन की मियाद पूरी होने के तुरंत बाद इसकी समीक्षा नहीं करेंगे, क्योंकि राज्य में अभी कई जरूरी आयोजन होने वाले हैं, जिसको लेकर वह व्यस्त हैं। ऐसे में नोटबंदी की समीक्षा अब जनवरी के अंतिम सप्ताह में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते पांच जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी। शायद यही वजह है कि राजनीति के जानकार जदयू के इस फैसले को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed